Tuesday, 8 December 2015

पत्रकार सुरक्षा कानून और मीडिया कौंसिल गठन

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के बैनर तले जन्तर मंतर दिल्ली पर पत्रकार सुरक्षा कानून और मीडिया कौंसिल गठन जैसी मांगो को लेकर देश भर से पत्रकार जुटे. बरेली उपजा के अध्यक्ष पवन सक्सेना ने धरने को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज पत्रकार को खुद को असहज सा मह्सूस करने लगा है. सरकारो को इसकी चिंता करनी चहिये. बरेली से महामंत्री फिरासत हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, महेश पटेल, दिनेश पवन, सचिव फहीम करार कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अटल आदि शामिल हुये.
इस प्रदर्शन में देश भर से सैकडो की संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुये. नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी जी व महामंत्री रतन दीक्षित की अगुआई में ये प्रदर्शन हुआ.




Friday, 4 December 2015

पवन सक्सेना के अगुआई में दिल्ली कूच करेंगे पत्रकार



पवन सक्सेना के अगुआई में दिल्ली कूच करेंगे पत्रकार
जंतर मंतर पर होगा विशाल प्रदर्शन
पत्रकार सुरक्षा कानून व मीडिया कौंसिल के गठन की मांग

बरेली. पत्रकारो पर आये दिन हो रहे हमलो से देश भर के पत्रकार संगठन मुखर हो गये हैं. नेशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट (एनयुजे) पत्रकार सुरक्षा कानून और मीडिया कौंसिल के गठन की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन करेगा.
बरेली से उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में पत्रकारो का एक जत्था 7 दिसम्बर को दिल्ली कूच करेगा. धरने में महामंत्री फिरासत हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, सचिव फहीम क़रार, दिनेश पवन, सुभाष चौधरी, धर्मेंद्र बंटी, वीरेंद्र अटल आदि विशेष रूप से भाग लेंगे.

इससे पहले विगत गुरुवार को अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में उपजा का एक शिष्ट मंडल बरेली ज़िलाधिकारी गौरव दयाल से मिला और उन्हे ज्ञापन सौंपा. शिष्ट मंडल में महामंत्री फिरासत हुसैन, निर्भय सक्सेन, फहीम करार, धर्मेंद्र सिन्ह बंटी, पुत्तन सक्सेन, अमरजीत सिन्ह, अजय मिश्रा, सुरेश लोचानी, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे.