वरिष्ठ पत्रकार संजीव गंम्भीर को पितृशोक
कार्यालय प्रतिनिधि
बरेली। उपजा के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार संजीव गंभीर के पिता जीएल शर्मा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक स्थान जगतपुर स्थित शमशान भूमि में किया गया। पेशें से नोटरी अधिवक्ता जीएल शर्मा (76) को डेढ वर्ष पहले पैरालिसस हो गया था। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। कुछ महीने पहले फिसलकर गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। मंगलवार को दोपहर 12 बजे उन्होनें अन्तिम सांसे ली। उनके निधन पर शहर भर के सामाजिक राजनैतिक संगठनों व पत्रकार बंधुओं ने अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। स्वः जीएल शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए है। उनके पुत्रगण में ज्येष्ठ राजीव कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, गम्भीर (वरिष्ठ पत्रकार) डा. राजेश कुमार शर्मा (योग शिक्षक) व एक बेटी रेखा हैं। उनके अन्तिम संस्कार में पं. राम गोपाल मिश्रा, पुष्पेन्द्र शर्मा, राज बहादुर सक्सेना, ‘राजू’ कैनबिज टाइम्स के संपादक विजेन्द्र निर्मल, अजय मिश्रा, महेश पटेल, फहीम करार, डा. संजीव शर्मा, अवधेश तिवारी, लोटा मुरादाबादी सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।